Technical duniya Blog पर आपको हिंदी में phone Survey, Application Audit, Programming Survey, Most recent Innovation, Android phone Tips,Tricks, Cell phone Tips,Computer Stunts, Web Stunts, Bring in Cash On the web ,Youtube Tips से जुडी जानकारियां आपको Detail में मिलती हैं.

A

शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

तो क्या WhatsApp, Google Maps और Twitter जैसे ऐप्स को टक्कर दे पाएंगे ये देसी Apps

 तो क्या WhatsApp, Google Maps और Twitter जैसे ऐप्स को टक्कर दे पाएंगे ये देसी Apps

भारत और चीन के बीच सीमा पर हुए विवाद का सबसे ज्यादा असर चीनी ऐप (Chinese Apps) पर पड़ा है। चीनी ऐप्स जिनकी भारतीय बाजार में भरमार थी अब उनका दबदबा कम होता दिख रहा है। भारत कम से कम 200 से ज्यादा चीनी ऐप्स को बैन कर चुका है। इसकी वजह लॉकडाउन के बाद से लोकल ऐप डेवलपर्स की तादाद का बढ़ना भी है। इसके साथ ही भारत सरकार भी देसी ऐप को प्रमोट कर रही है। कुछ ही दिन पहले रेल मंत्री ट्विटर के देसी ऐप 'कू' को प्रमोट करते नज़र आए। अब देखना होगा की क्या भारत में सबसे ज्यादा यूज होने वाले WhatsApp और Google Maps जैसे विदेशी ऐप्स को भारतीय ऐप्स टक्कर दे पाएंगे।

WhatsApp का देसी ऐप Sandes 


नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (IMC) ने व्हाट्सएप के देसी वर्जन 'Sandes' को भारत में लॉन्च कर दिया है। अगर आप WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर परेशान हैं तो अब आपकी चिंता खत्म हो जाएगी। Sandes ऐप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। पिछले दिनों सामने आए Sandes ऐप में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो WhatsApp में दिए गए हैं। इन फीचर्स में से ग्रुप कन्वर्सेशन, मैसेज ब्रॉडकास्टिंग, ऑडियो और वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। 




Twitter का देसी ऐप Koo 


देश में आत्मनिर्भर भारत पहल पर कोशिशें काफी तेज हो गई हैं। Koo ऐप को Twitter का देसी वर्जन कहा जा रहा है। इसे केंद्रीय मंत्रियों की तरफ से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत Twitter की टक्कर में प्रमोट किया गया है। Koo ऐप वर्तमान में भारतीय भाषाओं हिंदी, तेलुगु, बंगाली, तमिल, मलयालम, गुजराती, पंजाबी, उडिया और असमी को सपोर्ट करता है। यह बिलकुल ट्वीटर के जैसे ही काम करता है। 



Google Maps का देसी ऐप मैप माय इंडिया 


गूगल मैप (Google Maps) ने लोगों की कई दिक्कतों को आसान कर दिया, लेकिन अब इसे टक्कर देने के लिए स्वदेशी ऐप आ गया है, जिससे आप गूगल मैप की तरह लोकेशन जान सकते हैं। ये स्वदेशी ऐप मैप माय इंडिया (MapMyIndia) का होगा। गूगल मैप जैसा ऐप तैयार करने के लिए स्वदेशी कंपनी MapMyIndia ने इसरो से हाथ मिला लिया है। इस डाटा के आधार पर MapMyIndia ऐप के जरिये डिजिटल तरीके से लोगों को सर्विस उपलब्ध कराएगा। 


PUBG का देसी ऐप FAU-G 


देसी PUBG माना जा रहा मोबाइल गेम ऐप FAU-G भारत में लॉन्च हो चुका है। इस ऐप को आप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें